विकास नंद/सर्वव्यापी/

पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, बीआरसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक जयनारायण पटेल के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नेवता भोज का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्रधान पाठक दुर्वादल दीप ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर खुशी साझा की और बच्चों को नेवता भोज कराया। इस अवसर पर बच्चों को समोसा, बड़ा, अंगूर, केला, मिक्सचर, केक और लॉलीपॉप वितरित किया गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखाई दिए।इस प्रकार के आयोजनों से शाला परिवार, बच्चों और समुदाय के बीच आपसी सहयोग और भावनात्मक संबंधों को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक राजकुमार भोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक, पदमा यादव तथा आंगनबाड़ी के बच्चे भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कॉपी, स्केच पेन सेट और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। बच्चों ने विद्यालय में बिताए पांच वर्षों की खट्टी-मीठी यादें साझा करते हुए अपने अनुभव बताए।अंत में प्रधान पाठक दुर्वादल दीप और सहायक शिक्षक राजकुमार भोई ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।