स्वास्थ्य व महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक संपन्न, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं व कुपोषण पर विशेष फोकस।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन में स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की अंतरविभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं का समय पूर्व चिन्हांकन, उनका नियमित फॉलोअप और काउंसलिंग, WIFS कार्यक्रम, टीकाकरण की स्थिति, शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु ऑडिट सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही प्रत्येक शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कुपोषित बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर उपचार एवं पोषण प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, प्रभारी सीडीपीओ दीक्षा बारीक सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!