भागवत कथा में चेन स्नेचिंग करने वाली महिला गिरफ्तार, 80 हजार का मंगलसूत्र बरामद।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

भंवरपुर चौकी पुलिस ने ग्राम उड़ेला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चेन स्नेचिंग करने वाली एक शातिर महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 11 मार्च 2026 की शाम लगभग 7 बजे की है। ग्राम उड़ेला में श्रीमद् भागवत कथा और मेले के समापन के बाद एक महिला अपने परिवार के साथ भोजन के लिए लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान पीछे खड़ी एक अज्ञात महिला ने उसके गले से मराठी स्टाइल का काले मोती जड़ित सोने का मंगलसूत्र झपट लिया।घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिससे आसपास मौजूद महिलाओं और वहां तैनात पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए संदेही महिला को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किया गया मंगलसूत्र बरामद हो गया।पुलिस ने आरोपी महिला सोना गरुडी (30 वर्ष), पति किशन धनदेई, निवासी रेडा थाना व जिला सारंगढ़ के विरुद्ध थाना बसना (चौकी भंवरपुर) में अपराध क्रमांक 114/26 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 12 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई जा रही है।महासमुंद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मेलों, धार्मिक आयोजनों और अन्य बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में भीड़ का फायदा उठाने वाले असामाजिक तत्वों से सावधान रहें तथा भारी सोने-चांदी के आभूषण पहनकर जाने से बचें।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!