विकास नंद/ सर्वव्यापी/
संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता की समीक्षा के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू ने खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं जिले की सभी गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ स्थिति की समीक्षा की।बैठक में गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि उनके पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार सिलेंडरों की डिलीवरी नियमित रूप से की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सप्लाई प्लांट से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।खाद्य अधिकारी अजय यादव ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे हितग्राहियों को उनकी बुकिंग और पात्रता के अनुसार निर्धारित क्रम में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। साथ ही एजेंसियों को अपने स्टॉक का रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखने और इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि गैस सिलेंडर की कमी से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रम पर ध्यान न दें। अनावश्यक रूप से लाइन में लगने या घरों में अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता होने पर ही गैस की बुकिंग कराकर सिलेंडर प्राप्त करें।बैठक में सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव, खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा सहित जिले के गैस वितरकों के संचालक एवं प्रोपाइटर उपस्थित