विकास नंद/ सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ कुटुंब न्यायालय नियम 2007 के अंतर्गत कुटुंब न्यायालय महासमुंद (लिंक कोर्ट सरायपाली) में 2 परामर्शदाताओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक स्थानीय नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।कुटुंब न्यायालय महासमुंद से मिली जानकारी के अनुसार चयनित परामर्शदाताओं को राज्य शासन द्वारा प्रति मामले 500 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। एक दिन में अधिकतम 1500 रुपये तक मानदेय देय होगा।इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 1 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे तक कार्यालय कुटुंब न्यायालय, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) में जमा कर सकते हैं। आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से अथवा कार्यालयीन समय में सीधे बंद लिफाफे में भी प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।इस संबंध में विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय महासमुंद की वेबसाइट https://mahasamunddcourts.gov.in� पर उपलब्ध है।