ग्लोबल जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया संघ का भव्य होली मिलन समारोह, पत्रकार एकता और राहत कोष गठन पर बनी सहमति,मई में होगा विशाल सम्मेलन।

Share Now

करगीरोड़-कोटा/ रामनारायण यादव, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

ग्लोबल जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित प्रधान कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों ने हर्बल रंग-बिरंगे गुलाल का तिलक लगाकर और फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में संगीतमय फाग गायन का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल होली के रंग में सराबोर हो गया।समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे ने सभी पत्रकार साथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के पत्रकारों के हित और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी एकता के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं का समाधान संभव है।इस अवसर पर प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और पत्रकारों की सुरक्षा व सहयोग के लिए एक सशक्त व्यवस्था जरूरी है। उन्होंने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि सभी पत्रकारों के हित में एक साझा राहत कोष बनाया जाना चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पत्रकार साथियों की आर्थिक और सामाजिक सहायता की जा सके। उनके इस प्रस्ताव का कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया।कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि ग्लोबल जर्नलिस्ट एण्ड मीडिया संघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय सम्मेलन मई माह में अमरकंटक में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से पत्रकार साथी शामिल होंगे और पत्रकार हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हरीश चौबे, प्रदेश महासचिव तरुण कौशिक, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वर्मा, संरक्षक के.के. शर्मा, संजीव शुक्ला, रमेश पाण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामनारायण यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जावेद खान, सूरज गुप्ता, बिल्हा से कमल किशोर गर्ग, योगेश शर्मा, विनोद वर्मा, हरीश गुप्ते, भाटापारा से श्याम सुंदर पुरोहित, ललित तिवारी, भाटापारा ब्लाक अध्यक्ष शंकर लाल सोनी, जुगल किशोर तिवारी, मोरध्वज साहू, प्रभात सोनक्षत्र, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!