न्यायधानी के साए में शिक्षा को संबल: छतौना हाई स्कूल में 10 लाख का प्रार्थना शेड, सरपंच राधिका की पहल से मिला नया आयाम।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से लगे तखतपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत छतौना में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्राम पंचायत छतौना के हाई स्कूल परिसर में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से प्रार्थना शेड का निर्माण किया जाएगा।इस निर्माण कार्य से विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सुबह की प्रार्थना, सांस्कृतिक गतिविधियों और विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के दौरान धूप और बारिश से राहत मिलेगी। लंबे समय से स्कूल में प्रार्थना शेड की कमी महसूस की जा रही थी, जिससे बच्चों को खुले मैदान में कार्यक्रम आयोजित करने में परेशानी होती थी।ग्राम पंचायत छतौना की सरपंच राधिका राकेश कौशिक ने इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए पंचायत स्तर पर पहल की और विद्यालय के लिए प्रार्थना शेड निर्माण की स्वीकृति दिलाई। स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा और स्कूल की गतिविधियों को भी नई दिशा मिलेगी।ग्रामीणों के अनुसार, सरपंच राधिका राकेश कौशिक लगातार पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं। सड़क, स्वच्छता और शिक्षा से जुड़े कई कार्य पहले भी कराए जा चुके हैं और अब हाई स्कूल में बनने वाला यह प्रार्थना शेड शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद छात्रों को एक व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान मिलेगा, जिससे विद्यालय की प्रार्थना सभा और अन्य कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित किए जा सकेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!