LPG सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ तिरीथ कुमारी के नेतृत्व में महिलाओं का प्रदर्शन।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की किल्लत को लेकर महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक तिरीथ कुमारी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं और ग्रामीण महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

प्रदर्शन के दौरान तिरीथ कुमारी ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होने से आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने गैस सिलेंडर को हर घर तक पहुंचाने की बात कही थी, लेकिन आज उसकी बढ़ती कीमतों के कारण यह आम लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता भी समय पर नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तिरीथ कुमारी ने केंद्र सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी की जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने महंगाई के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!