कोमाखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होंडा कार से 75 लाख नकद बरामद, दो लोग पकड़े गए।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी/

जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होंडा कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की और कार की तलाशी लेने पर 75 लाख रुपये नगद बरामद किए।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च को टेमरी नाका में वाहन चेकिंग के दौरान खरियार रोड (उड़ीसा) की ओर से आ रही सफेद रंग की होंडा कार क्रमांक OD 05 PB 2122 को रोका गया। वाहन में चालक के रूप में राजेन्द्र महानंद (27 वर्ष) निवासी मुण्डापला, थाना बेलपला, जिला बलांगीर (उड़ीसा) तथा उसके बगल में बैठे महाप्रज्ञ जैन (47 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, डेली मार्केट कांटाबांजी, थाना कांटाबांजी, जिला बलांगीर (उड़ीसा) सवार थे।जांच के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे नीले रंग के बैग के बारे में पूछताछ की गई। महाप्रज्ञ जैन ने बताया कि बैग में रखी नगदी सोना-चांदी के कारोबार से संबंधित है और उसे कांटाबांजी से रायपुर स्थित मनोहर मका एंड कंपनी तथा 60 ज्वेलर्स को देने के लिए ले जाया जा रहा था।पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर 500-500 रुपये के 150 बंडल, प्रत्येक बंडल में 100 नोट मिले। इस प्रकार कुल 75 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया गया, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये नगद, एक होंडा कार और एक मोबाइल फोन सहित कुल 85 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।कोमाखान पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!