चेकिंग में बड़ा खुलासा: ग्रैंड विटारा कार से 25 लाख नगद बरामद, दस्तावेज नहीं दिखा सका युवक।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। NH-53 पर ग्राम जोगिडीपा के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मारुति ग्रैंड विटारा कार से भारी मात्रा में नगदी रकम बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिथौरा की ओर से आ रही काले रंग की ग्रैंड विटारा (क्रमांक OD 15 AA 5080) को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपना नाम मोहित आनंद (26 वर्ष), निवासी बुधाराजा, संबलपुर (ओडिशा) बताया।तलाशी के दौरान कार की बीच वाली सीट पर रखे एक चेकदार बैग से 500-500 रुपये के नोटों के कुल 50 बंडल मिले, जिनकी कुल राशि 25 लाख रुपये है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह यह रकम रायपुर में फ्लैट खरीदने के लिए ले जा रहा था, लेकिन नगदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इस पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 94 के तहत नोटिस जारी कर कार्रवाई करते हुए नगदी, वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए।

जप्त संपत्ति का विवरण:

ग्रैंड विटारा कार (कीमत लगभग 15 लाख रुपये)नगद राशि 25 लाख रुपयेदो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 45 हजार रुपये)कुल जप्त संपत्ति: 40,45,840 रुपये पटेवा पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच की जा रही है और नगदी के स्रोत के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!