जवाहर नवोदय विद्यालय में दो विद्यार्थियों का चयन, विद्यालय में खुशी की लहर।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

समलेश्वरी शिक्षण समिति द्वारा संचालित किशोर पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल कलेण्डा तोरेसिंहा के लिए इस वर्ष भी गौरव का अवसर आया है। पिछले वर्षों की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष कक्षा पांचवी के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों फनेश्वर साहू एवं नैतिक राज का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ है।विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके माता-पिता के सहयोग एवं शिक्षकों-शिक्षिकाओं के समर्पित मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को निरंतर प्रेरित करते हुए उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की, जिससे यह सफलता संभव हो सकी।विद्यालय के संचालक श्री किशोर बाघ एवं प्राचार्य श्री एन. एस. ताण्डी ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और विद्यालय का नाम आगे भी इसी प्रकार रोशन होता रहेगा।विद्यालय परिवार ने दोनों चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!