आर.बी.सी. 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत।

Share Now

महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 04 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम नूनपानी की मृतिका उत्तरा चंद्रवंशी, ग्राम बांदा के मृतक शंकरलाल एवं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बान्दुमुड़ा के मृतक ढोला दीवान उर्फ डोलाराम के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए है। इसी तरह आग में जलने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम महलपारा की मृतिका ममता शर्मा के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!