पधार रहे हैं नरेंद्र, अरुण बनावा रहे हैं सड़क… भ्रष्टाचार की मिली छूट।

Share Now

बिलासपुर/ तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निर्वाचन क्षेत्र बिल्हा से सटे ग्राम पंचायत मोहभट्टा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को पधार रहे हैं। जिसकी तैयारी को लेकर बिल्हा अनुभाग के जिम्मेदार अधिकारी से लेकर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी लगे हुए हैं और हर रोज कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारी का जायजा ले रहे हैं तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगमन को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव बिल्हा – मोहभट्टा का मुख्य मार्ग का निर्माण कराने पर जोर दे रहे हैं और पूर्ण रूप से जर्जर हो चुके सड़क का निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने नाम न छापने के शर्त पर सर्वव्यापी को बताया कि यहां पर जितने भी जेसीबी और अन्य मशीन,हाईवा से कार्य किए जा रहे हैं ,वह सब मुफ्त खोरी वाले काम है लेकिन जिम्मेदार प्रशासन नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम के नाम पर करोड़ों रुपए का खर्च बताकर भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं हटेंगे । बताया जा रहा है कि कोयला व्यापारी,राईस मिल के संचालकों, अवैध खनन करने वाले से जेसीबी, हाईवा , पोकलेन मशीन आदि मुफ्त में मांगाकर कार्यक्रम स्थल की तैयारी पूर्ण की जा रही है। बहरहाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और उनके कार्यक्रम में करोड़ों की भ्रष्टाचार होने की आंशका से इंकार नहीं की जा सकती है। जिसे सर्वव्यापी अपने आगामी अंकों में प्रकाशित करेंगी ..!


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!