15 अप्रैल को होगी छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की 47वीं बैठक, एजेंडा अलग से होगा जारी।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी सूचना के अनुसार मंत्रिपरिषद की 47वीं बैठक बुधवार 15 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित होगी।जारी आदेश के मुताबिक बैठक में मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है। बैठक का विस्तृत एजेंडा अलग से प्रसारित किया जाएगा।मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस सूचना पर मुख्य सचिव विकास शील के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रति मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों को भेजी गई है, वहीं राज्यपाल के सचिव एवं लोकायुक्त, रायपुर को भी सूचनार्थ प्रेषित किया गया ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!