विकास नंद/सर्वव्यापी/
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत जिले के पंजीकृत श्रमिकों को 28 मार्च को डीबीटी माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
महासमुंद जिले के 807 हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 38,39,331 रुपए सीधे अंतरित किए गए।समय पर सहायता मिलने से श्रमिकों में संतोष देखा गया और उन्होंने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को इस प्रकार लाभान्वित किया गया—मिनीमाता महतारी जतन योजना: 4 हितग्राही – 80,000 रुपए नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 540 हितग्राही – 10,45,000 रुपए सियान सहायता योजना: 30 हितग्राही – 6,00,000 रुपए नोनी सशक्तिकरण योजना: 70 हितग्राही – 14,00,000 रुपए इसी प्रकार अन्य योजनाओं के अंतर्गत—मुख्यमंत्री दीर्घायु श्रमिक सहायता योजना: 1 हितग्राही – 20,000 रुपए निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता: 16 हितग्राही – 24,000 रुपएश्रमिक औजार सहायता योजना: 42 हितग्राही – 1,43,817 रुपए नोनी बाबू मेधावी सहायता योजना: 82 हितग्राही – 4,45,000 रुपए सायकल सहायता योजना: 22 हितग्राही – 81,514 रुपए श्रम विभाग ने श्रमिकों से अपील की है कि वे पात्रतानुसार अधिक से अधिक योजनाओं में आवेदन कर लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष क्रमांक 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।