परसदा में श्रद्धांजलि का माहौल: मुख्यमंत्री देंगे स्व. भुलऊ राम कौशिक को नमन।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर शहर के वार्ड नंबर 9 परसदा क्षेत्र में शोक और श्रद्धा का वातावरण उस समय और गहरा हो जाएगा, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम 5 बजे परसदा पहुंचकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक के बड़े भाई स्वर्गीय भुलऊ राम कौशिक के पंगबंधी (श्रद्धांजलि) समारोह में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल एक पारिवारिक दुख की घड़ी में संवेदना प्रकट करने का अवसर है, बल्कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के लिए भी एक भावनात्मक क्षण होगा। स्व. भुलऊ राम कौशिक के निधन से कौशिक परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्व. भुलऊ राम कौशिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाएंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।यह आयोजन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व को अंतिम नमन है, जिनका परिवार क्षेत्र की राजनीति और समाज में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति इस शोक सभा को और अधिक गरिमा प्रदान करने जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!