विकास नंद/ सर्वव्यापी
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और जिला संगठन के मार्गदर्शन में ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ जनजागरण अभियान के तहत बुधवार को भाजपा मंडल सरायपाली के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम चकरदा पहुंचे। यहां उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के दौरान पूर्व विधायक रामलाल चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन उबोवेजा, ओबीसी मोर्चा संभाग प्रभारी राजेंद्र नायक, वरिष्ठ नेता अनंत पटेल, मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, महामंत्री विदित धनानिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज दास, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रंजीत सिंह सलूजा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शिव कुमार पटेल और सरपंच नेपाल सिदार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।नेताओं ने ग्रामीणों को बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी तरह निःशुल्क है और पात्र व्यक्ति संबंधित विभागों में जाकर आसानी से इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी विभाग में समस्या आती है या बात नहीं सुनी जाती, तो ग्रामीण तत्काल अपने गांव के प्रभारी या भाजपा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
भाजपा पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि कार्यकर्ता हर समय ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।