विकास नंद/सर्वव्यापी
महासमुंद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए सिंघोड़ा क्षेत्र में 312.590 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 56 लाख 34 हजार 500 रुपये बताई गई है। इस कार्रवाई में कुल 1 करोड़ 71 लाख 42 हजार 500 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।
🔍 तस्करी का खुलासा ऐसे हुआएन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक ट्रक में गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध ट्रक (KA 13 D 7710) को रोककर जांच की गई, जिसमें बोरियों में भारी मात्रा में गांजा पाया गया।
👮 दो तस्कर मौके से गिरफ्तार पुलिस ने मौके से ट्रक चालक इम्तियाज खान (कर्नाटक) और सह-चालक रवि प्रकाश राउतकर (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के सोनपुर से मुंबई ले जाया जा रहा था।
⚡ 12 घंटे में तीन और आरोपी गिरफ्तार मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर ओडिशा के बरहमपुर से तीन अन्य आरोपियों—जियाउल हक, नदीम अंसारी और सुखविंदर उर्फ बुलबुल—को गिरफ्तार किया। ये आरोपी गांजा की सप्लाई और परिवहन व्यवस्था में शामिल थे।
🚛 जप्त संपत्ति312.590 किलोग्राम गांजा – कीमत ₹1,56,34,500ट्रक (KA 13 D 7710) – कीमत ₹15,00,000टोयोटा अर्बन क्रूजर कार2 मोबाइल फोन – कीमत ₹8,000➡️ कुल जुमला: ₹1,71,42,500
📊 तीन महीने में बड़ी कार्रवाईपुलिस द्वारा पिछले तीन महीनों में 68 मामलों में कुल 4681.110 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसमें 181 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें 49 आरोपी छत्तीसगढ़ और 132 अन्य राज्यों के निवासी हैं।
⚖️ कानूनी कार्रवाईआरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
👉 यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जो अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।