बिलासपुर/तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निर्वाचन क्षेत्र बिल्हा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहभट्टा में ऐतिहासिक स्वयं भू महादेव मंदिर स्थापित है। जिनकी एक अलग ही महिमा है और यहां पर हर रोज हजारों की भीड़ लगी रहती है और भक्तों की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती है। होलिका दहन के दिन यहां के पुजारी तिलक पुरी गोस्वामी ने महादेव को रंगोत्सव के अवसर पर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के तर्ज पर रंगों से श्रृंगार किया है। जिसे देखकर लगता है कि भक्तों उज्जैन के बाबा महाकाल साक्षात दर्शन दे रहे हैं।