जनदर्शन बना समाधान का मंच: 60 आवेदनों पर कलेक्टर लंगेह ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया।जनदर्शन में कुल 60 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आवास, राजस्व, विद्युत, आधार नामांकन, नक्शा त्रुटि सुधार, अतिक्रमण, सीमांकन और लंबित भुगतान जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल रहीं।साराडीह के समुन्द बघेल ने क्षतिग्रस्त मकान के मुआवजे, झलप के मनीराम बरिहा ने खाता विभाजन, बरेकेल पिरदा के जयप्रकाश बघेल ने नया बिजली कनेक्शन, ठूठापाली भंवरपुर के कांता प्रसाद दीवान ने आधार नामांकन केंद्र संचालन तथा पोटापारा पिथौरा के सेवक राम साहू ने ऑनलाइन नक्शा त्रुटि सुधार के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से जुड़े आवेदन भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुए।कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!