पीसीसीएफ ने मदकुद्वीप का किया निरीक्षण।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही श्रीनिवास राव ने मुंगेली जिले के मदकुद्वीप क्षेत्र अंतर्गत संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न निर्माण एवं विकास गतिविधियों का अवलोकन कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने वनमण्डलाधिकारी, मुंगेली को संदेश दिया कि समस्त विकास कार्य पर्यावरण के अनुकूल संपादित किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि मदकुद्वीप क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकास कार्य किए जाएं। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि मदकुद्वीप को धार्मिक आस्था एवं पर्यावरण संरक्षण के एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जिससे यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ में एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य वनसंरक्षक बिलासपुर, वनमण्डलाधिकारी मुंगेली, उपवनमंडलाधिकारी मुंगेली, परिक्षेत्र अधिकारी पथरिया एवं क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!