फर्शी पत्थर खदानों पर सख्ती: खनिज विभाग का सतत निरीक्षण, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय अमले द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित फर्शी पत्थर खदानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।निरीक्षण के दौरान सभी पट्टेदारों को खदानों की निर्धारित सीमा को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने हेतु सीमा स्तंभों के संधारण के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक खदान में ग्राम, रकबा, खसरा एवं पट्टा अवधि की जानकारी दर्शाने वाली नाम पट्टिका अनिवार्य रूप से स्थापित करने को कहा गया।खदान क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिक उपचार, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। खनिजों के परिवहन को पारदर्शी एवं नियंत्रित बनाने के लिए शासन के निर्देशानुसार ई-टीपी के माध्यम से परिवहन सुनिश्चित करने तथा संबंधित अभिलेखों का नियमित संधारण करने कहा गया है।कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच और निगरानी की जा रही


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!