बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण: अनियमितताओं पर प्रबंधन व ठेकेदारों को नोटिस।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा बिरकोनी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मनोरमा इंडस्ट्रीज लिमिटेड, परसवानी रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन जांच की।निरीक्षण में परिवहन विभाग तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। पर्यावरण विभाग की जांच में प्लांट सुचारू रूप से संचालित पाया गया और समग्र स्थिति सामान्य रही। विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा माप-तौल की प्रक्रिया सही पाई गई तथा तौल यंत्र सत्यापित मिले।वहीं श्रम विभाग की जांच में कुछ कमियां सामने आईं। फैक्ट्री में 262 स्थानीय कर्मचारी, 148 उच्च कुशल बाहरी कर्मचारी तथा ठेकेदारों के माध्यम से 222 स्थानीय श्रमिक कार्यरत पाए गए। कर्मचारियों से संबंधित रिकॉर्ड संधारित होना बताया गया, लेकिन निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नहीं किया गया। ठेकेदारों द्वारा ओवरटाइम लिया जाना पाया गया, किन्तु उससे संबंधित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए।निरीक्षण के दौरान सूचना बोर्ड प्रदर्शित मिला, लेकिन उसमें आवश्यक जानकारी का अभाव पाया गया। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन एवं संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही यह भी पाया गया कि आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया गया है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक इकाइयों में श्रम कानूनों एवं अन्य नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!