आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, राज्यपाल स्वेच्छानुदान से मिला सम्मान…कलेक्टर लंगेह ने छात्राओं को 10-10 हजार के चेक देकर बढ़ाया हौसला।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा की मेधावी छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान मिला है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को राज्यपाल स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपने कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत और लगन के साथ उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि इस सत्र में बसना विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा की कक्षा 10वीं की छात्रा रेणु पटेल ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वहीं 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा पायल साहू ने 96.20 प्रतिशत अंक अर्जित किए।इसी प्रकार फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतदेवरी की कक्षा 10वीं की छात्रा लिशा साहू ने 96.17 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं की छात्रा नंदनी नायक ने 88.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा की कक्षा 10वीं की छात्रा आस्था पटेल ने 95.50 प्रतिशत तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनईदादर की कक्षा 12वीं की छात्रा अस्मिता भोई ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।इन उपलब्धियों से न केवल विद्यालयों बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!