रायपुर में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2025-26 का भव्य आयोजन, 160 शिक्षक हुए सम्मानित।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

“राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2025-26” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना रहा।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 160 शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके अभिनव शिक्षण कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। महासमुंद जिला से चयनित शिक्षकों में अक्की रेड्डी चंद्रशेखर डोरा (महासमुंद), सुशील प्रधान (बसना), दीपा महर (बागबाहरा), पुष्कर पटेल (बागबाहरा), कैलाशचंद्र पटेल (सरायपाली) एवं खेमलता प्रधान (पिथौरा) शामिल रहे। इन सभी शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रयासों और विद्यार्थियों के समग्र विकास में दिए गए योगदान के लिए सराहा गया।इसके साथ ही समूह में निरंतर सहयोग और सक्रिय सहभागिता के लिए उत्तरा कुमार चौधरी को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों ने अपने नवाचार आधारित शिक्षण मॉडल, गतिविधियाँ और प्रयोग प्रस्तुत किए, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इन प्रस्तुतियों ने शिक्षा के क्षेत्र में नए दृष्टिकोण और प्रेरणा प्रदान की।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा में नवाचार को और अधिक प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।उल्लेखनीय है कि नवाचारी गतिविधियाँ समूह वर्ष 2017 से देशभर के शिक्षकों का एक स्व-प्रेरित मंच है, जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु सतत प्रयासरत है। यह मंच शिक्षकों को अपने अनुभव साझा करने और नवीन प्रयोगों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!