विकास नंद/ सर्वव्यापी
पश्चिम बंगाल के बारुईपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित मंडल चुनाव कार्यालय, बूथ क्रमांक 75 में आज देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 133वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना।इस दौरान छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेत्री Sarala Kosariya भी मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम सुनते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।सरला कोसरिया इन दिनों पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और करीब 16 विधानसभाओं में लगातार प्रवास कर पार्टी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनकी सक्रियता से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बंगाल चुनाव में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सरला कोसरिया के नेतृत्व और रणनीति से भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।