तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी
बिलासपुर संभाग अंतर्गत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला मुख्यालय सारंगढ़ स्थित जनपद पंचायत में विकास की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एस. नायक केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए क्षेत्र को आदर्श बनाने में जुटे हुए हैं।जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली कुल 129 ग्राम पंचायतों में जनता की मांग और जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आवास सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिल सके।सीईओ आर.एस. नायक का कहना है कि जनपद पंचायत, जिला पंचायत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय और सहयोग से ही समग्र विकास संभव है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि हर ग्राम पंचायत को आदर्श बनाना है, जहां बुनियादी सुविधाएं सुलभ हों और ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो।उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और विकास कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग और फील्ड विजिट भी किए जा रहे हैं।सारंगढ़ जनपद पंचायत में चल रहे इन प्रयासों से साफ है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है और अन्य जनपदों के लिए मिसाल बन सकता है।