सुशासन तिहार 2026: 1 मई से 5 जून तक जिलेभर में 41 समाधान शिविर, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

आमजन को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 1 मई से 5 जून 2026 तक जन समस्या निवारण समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित इन शिविरों के सफल संचालन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।जिले में इस दौरान कुल 41 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें महासमुंद विकासखंड में 10, बागबाहरा में 7, पिथौरा में 9, बसना में 7, सरायपाली में 7 तथा तुमगांव नगरीय निकाय में एक क्लस्टर शामिल है। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लाभ भी वितरित किया जाएगा।1 मई से होगी शुरुआतसमाधान शिविरों की शुरुआत 1 मई को महासमुंद विकासखंड के ग्राम पंचायत बम्हनी स्थित हाई स्कूल मैदान से होगी, जहां 16 ग्रामों के नागरिकों की शिकायतों और मांगों का निराकरण किया जाएगा। इसी दिन नगर पालिका महासमुंद के टाउन हॉल में 10 वार्डों के नागरिकों से आवेदन लिए जाएंगे। बागबाहरा के खुटेरी, पिथौरा के सलडीह और बसना के लम्बर में भी शिविर आयोजित कर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।निर्धारित तिथियों पर विकासखंडवार शिविरमहासमुंद विकासखंड में 8 मई से 25 मई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे, जबकि 3 जून और 5 जून को नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगेंगे। बागबाहरा में 6 मई से 3 जून तक अलग-अलग ग्राम पंचायतों में तथा 26 मई को नगर क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे।पिथौरा विकासखंड में 6 मई से 28 मई तक सात स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे, वहीं 25 मई को नगर पंचायत क्षेत्र में भी शिविर लगेगा। बसना में 7 मई से 4 जून तक विभिन्न पंचायतों में तथा 24 मई को नगर क्षेत्र में शिविर आयोजित किए जाएंगे।सरायपाली विकासखंड में 6 मई से 28 मई तक छह स्थानों पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि 15 मई को नगर पालिका क्षेत्र में शिविर आयोजित कर वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन आमजनों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेगा और उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!