📞 टॉपर्स से फोन पर जुड़े कलेक्टर, दी बधाई—कहा: “आप जिले का गौरव हैं”।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह इन दिनों निजी कार्यक्रम के चलते राज्य से बाहर हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता एक बार फिर देखने को मिली। उन्होंने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं परीक्षा में जिले में टॉप करने वाली छात्राओं—संध्या नायक और परीरानी प्रधान—से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें हार्दिक बधाई दी।कलेक्टर ने छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे महासमुंद जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

फोन पर हुई इस आत्मीय बातचीत से छात्राएं और उनके परिजन बेहद उत्साहित नजर आए। कलेक्टर के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार ने प्रशासन और आमजन के बीच सकारात्मक संबंधों को और मजबूत किया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!