बरगद की छांव में सजी जनचौपाल: मुख्यमंत्री ने किया ग्रामीणों से सीधा संवाद।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनकेंद्रित शासन की प्रभावशाली झलक पेश की। हेलीकॉप्टर के उतरते ही ग्रामीणों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा भी पहुंचे, जहां बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गांव के बीच विशाल बरगद के पेड़ की छांव में जनचौपाल आयोजित की गई, जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं।उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार 1 मई से 10 जून तक चल रहा है, जिसका उद्देश्य सरकार को जनता के द्वार तक पहुंचाकर समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। मुख्यमंत्री ने राशन, नमक, शक्कर, पेयजल, बिजली और राजस्व संबंधी मुद्दों पर जानकारी ली और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।जनचौपाल के दौरान उन्होंने “लखपति दीदी” सुमिला कोरवा और पुष्पलता चौहान से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं ईंट निर्माण, किराना दुकान और बीसी सखी जैसे कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रदेश में अब तक 8 लाख लखपति दीदी बन चुकी हैं, जबकि देशभर में यह संख्या 3 करोड़ से अधिक हो चुकी है।मुख्यमंत्री ने चंदागढ़ और भैंसामुड़ा के विकास के लिए सामुदायिक भवन, मिनी स्टेडियम, सीसी रोड निर्माण के साथ बच्चों के लिए क्रिकेट किट और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की घोषणा की। अधिकारियों को सामुदायिक भवन के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।ग्रामीणों ने बताया कि महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा है, जिस पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्रहण, चरण पादुका योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से अब गांवों में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी सुविधा मिल रही है।अंत में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंच सके।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!