कलेक्टर अवनीश को मिल सकती बड़ी जिम्मेदारी।

Share Now

बिलासपुर/तरुण कौशिक/संपादक सर्वव्यापी/

छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द होने की संभावना है। इस फेरबदल में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। जिसे विष्णु देव साय सरकार बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें, तो विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद किसी भी दिन राज्य के कई जिलों के कलेक्टर और एसपी बदले जा सकते हैं।इसके साथ ही मंत्रालय में पदस्थ सचिव स्तर के अधिकारियों के विभागों में फेरबदल संभावित है।छत्तीसगढ़ में होने वाले प्रशासनिक फेरबदल में इस बार सरकार का फोकस जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों क पदस्थापना में बदलाव किया जाना है।सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा का बजट सत्र पूरा होने के साथ ही हाल ही में राज्य में नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव हो चुके हैं। अब आने वाले लंबे समय तक राज्य में कोई बड़ा चुनाव नहीं होना है। ऐसे में अब जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों के साथ ही संभाग आयुक्त का तबादला किए जाने की बात कही जा रही है और इस कड़ी में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के साथ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह का नाम भी फेरबदल की सूची में होने की बात कही जा रही है। जिसमें अवनीश शरण को किसी संभाग में संभाग आयुक्त या फिर सचिवालय में किसी भी विभाग का स्वतंत्र प्रभार सचिव की जिम्मेदारी दी जा सकती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!