बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायधानी बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मार्च को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस को पधार रहे हैं और इसे सफल बनाने के लिए लगातार कलेक्टर अवनीश शरण कार्य कर रहे हैं। बिल्हा से लगे मोहभट्टा गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन चैत्र नवरात्र एवं हिंदु नव वर्ष के दिन हो रहा है। इस दिन देश के मुखिया नरेंद्र मोदी प्रदेश वासियों को अरबों रुपए का सौगात देंगे। वहीं बिलासपुर जिले के मोहभट्टा गांव में पहली बार कोई प्रधानमंत्री आ रहे हैं। जिसे लेकर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में बड़े उत्साह देखने को मिल रहा है और इस उत्साह को त्यौहार के रूप में परिवर्तित करने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण दिन रात अपने प्रशासनिक टीम के साथ काम कर रहे हैं। वैसे जिस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोहभट्टा आ रहे हैं,उस दिन वैसे भी चैत्र नवरात्र की प्रथम दिन है,जो हिंदू परिवार के लिए देवी आराधना का बड़ा त्यौहार माना जाता है और हिंदू नव वर्ष भी है। इसलिए नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के इस त्यौहार को बड़ा बनाने के लिए आ रहे हैं । वही जिले के युवा कलेक्टर अवनीश शरण अपने प्रशासनिक टीमों के साथ हर रोज बिल्हा मोहभट्टा गांव पहुंच कर कार्यक्रम स्थल का जायजा ले रहे हैं। वहीं विभागीय सूत्रों ने बताया कि कल 19 मार्च की सुबह कलेक्टर बिल्हा जनपद पंचायत के तमाम सरपंच, सचिवों की बैठक लेते हुए सुबह से लेकर देर शाम तक मोहभट्टा में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अपने टीम के साथ बैठक लेते हुए कार्यक्रम में भीड़ बढ़ाने सहित अन्य व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। जिस तरह से कलेक्टर अवनीश शरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए उससे यह कहना बिल्कुल ग़लत नहीं होगा कि नरेंद्र मोदी की कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में मिलेगी,भले ही कार्यक्रम का सफल आयोजन के पश्चात स्थानीय मंत्री, विधायक, भाजपा नेता ले , मगर जमीनी हकीकत यही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समारोह को हर तरह से कलेक्टर अवनीश की मेहनत से सफलता मिलेगी।

वहीं कलेक्टर अवनीश शरण को इस दिशा में भी जनसंपर्क विभाग को सख्ती से आदेश जारी करें कि नरेंद्र मोदी के समारोह में समाचार संकलन के लिए न केवल दैनिक समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों बल्कि साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक समाचार पत्रों के संपादकों को भी विशेष रूप से पास जारी करें अन्यथा जनसंपर्क विभाग द्वारा भेदभाव नीति अपनाने से कलेक्टर की फजीहत होना आम बात होगी। बहरहाल कलेक्टर अवनीश शरण मोदी के समारोह को सफल बनाने में जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं।