विष्णु ने चाहा तो चैत्र नवरात्र में करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार, निगम-मंडलों और आयोगों में होगी नियुक्तियां..!

Share Now

कबीरधाम/ धनंजय साहू / ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी /

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर गये हुए हैं, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है और इस बीच एक बार फिर से छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही निगम, मंडलों, आयोगों और बोर्डों में नियुक्तियां होनी की चर्चाए होने लगी है। बताते चलें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश की विष्णु देव साय की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर समय -समय पर चर्चाएं होती रही है और अब चैत्र नवरात्र में इसका पूर्ण विस्तार करने के साथ ही निगम, मंडलों, आयोगों और विभिन्न बोर्डों में नियुक्तियां होने की संभावनाएं जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार में दो मंत्रियों के पद अभी खाली हैं। नगरीय निकाय चुनावों के चलते मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा था। इस मंत्रिमंडल विस्तार की रेस में बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। चैत्र नवरात्रि पर विष्णु देव साय मंत्रिमंडल में विस्तार होने की संभावनाएं है। छत्तीसगढ़ में मंत्री पद की दौड़ में अमर अग्रवाल का नाम पहले नंबर पर है। अमर अग्रवाल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

सूत्रों की मानें तो वे एक बार फिर से छत्तीसगढ़ कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं, बिलासपुर सीट पर इनका दबदबा रहा है।वहीं मंत्री पद के रेस में दूसरा नाम अजय चंद्राकर का है। अजय चंद्राकार पांच बार के विधायक हैं, वे छत्तीसगढ़ के मंत्री रह चुके हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के कुरुद विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने जीत हासिल की है। वहीं मंत्री पद की दौड़ में गजेंद्र यादव का नाम भी शामिल हैं। गजेंद्र यादव छत्तीसगढ़ के दुर्ग सिटी सीट से विधायक हैं।उन्होंने बीजेपी सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। पिछले साल बीजेपी के सदस्यता अभियान में उन्होंने 10 हजार नए सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा कर सुर्खियां बंटोरी थी। वहीं, इसके अलावा अब चैत्र नवरात्र पर्व में ही विभिन्न निगम, मंडलों, आयोगों और बोर्डों में नियुक्तियां किए जाने की बात भी कही जा रही है। बहरहाल देखना है कि चैत्र नवरात्र में विष्णु देव साय अपना मंत्री मंडल विस्तार कर पाते हैं या नहीं..?


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!