बिलासपुर/ तरुण कौशिक/ संपादक सर्वव्यापी/
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 30 मार्च 2025 को मोहभठ्ठा, बिल्हा प्रवास को लेकर उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री अरुण साव और अपर मुख्य सचिव व जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ आज शाम 4.00 बजे सभास्थल मोहभठ्ठा में अधिकारियों की बैठक लेंगे। अब तक की तैयारियों की समीक्षा कर दिशा निर्देश देंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले एवं अनुभाग बिल्हा के उच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे।