उमादेवी परमानंद नायक का संकल्प – निठोरा को बनाएंगी आदर्श ग्राम पंचायत

Share Now

बलौदा बाजार, राजेश मिश्रा

कसडोल विकासखंड के वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत छाता के आश्रित ग्राम निठोरा से महिला प्रत्याशी उमादेवी परमानंद नायक ने सरपंच पद पर जीत दर्ज कर तीसरी बार पदभार संभाला। ग्राम पंचायत भवन में सभी निर्वाचित पंचों और ग्रामीणों की उपस्थिति में उन्हें शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर सरपंच उमादेवी नायक ने कहा कि वह पंचों के सहयोग से पंचायत का समग्र विकास करेंगी और क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करेंगी। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें सरपंच संघ की अध्यक्ष पद की दौड़ में भी एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।विकास के लिए संकल्पबद्ध उमादेवीउमादेवी नायक ने अपने कार्यकाल में कई विकास योजनाओं को लागू करने का संकल्प लिया है:जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।महतारी वंदन योजना का लाभ गांव की सभी महिलाओं को दिलाया जाएगा।बेरोजगार युवाओं के लिए आदर्श क्लब की स्थापना की जाएगी।गांव में लाइब्रेरी बनाई जाएगी ताकि बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।सड़क और बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, सभी गलियों में सीसी रोड बनाया जाएगा।स्ट्रीट लाइट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।गांव में सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और चलित शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।वाटर हार्वेस्टिंग अभियान चलाकर जल संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी।प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को मकान उपलब्ध कराए जाएंगे।भाजपा सरकार से विकास की उम्मीदउमादेवी परमानंद नायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें “चावल इंजन की सरकार” बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार होने से गांव के विकास को गति मिलेगी।उन्होंने कहा, “जनता ने मुझ पर तीसरी बार विश्वास जताया है, मैं उनकी सेवा में कभी पीछे नहीं हटूंगी। पहले भी गांव का विकास किया है और आगे भी करती रहूंगी।”उनके इस संकल्प के साथ ग्राम पंचायत निठोरा को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में नई उम्मीदें जागी हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!