पंचायत सचिव संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी… साय सरकार को चेतावनी देते हुए क्या कहा सचिवों ने देखें पूरी खबर।

Share Now

सरायपाली/विकास नंद/सर्वव्यापी/

प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर जनपद मुख्यालय में सचिव संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है इस संबंध में सरायपाली सचिव संघ के अध्यक्ष नेहरू पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव वर्ष 2023-24 में साय सरकार ने सभी पंचायत सचिवों के शासकीय करण को मोदी की गारंटी के तहत् अपने घोषणा पत्र में रखा था और दिनांक 7-7-2024 को इंडोर स्टेडियम रायपुर के सभागार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा घोषणा किया गया था कि 30 दिवस के भीतर समिति गठित कर पंचायत सचिवों का शासकीय करण किया जाएगा परंतु साय सरकार के लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के उपरांत भी वर्तमान बजट सत्र में सचिवों के संबंध किसी प्रकार का कोई पहल नहीं किए जाने से पूरे प्रदेश के पंचायत सचिव क्षुब्ध एवं आक्रोशित हैं और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं आगे सचिव संघ अध्यक्ष ने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो एक अप्रैल को नया रायपुर स्थित मंत्रालय का घेराव किया जाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!