सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक।

Share Now

सरायपाली/ विकास नंद /सर्वव्यापी

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीरों के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जो भारतीय सेना की वेबसाईट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं और 10वीं) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 तक हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदो ंके लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है। अग्निवीर र्क्लक के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) जून 2025 में होने की संभावना है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212/ 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!