बस से पहुँचे कलेक्टर और अधिकारी, दिया ईंधन बचत का संदेश।

Share Now

विकास नंद /सर्वव्यापी

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के हरदी में सोमवार को आयोजित सुशासन तिहार शिविर में प्रधानमंत्री Narendra Modi के पेट्रोल-डीजल बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू सहित जिले के अधिकारीगण सामूहिक रूप से बस से पहुँचे। अधिकारियों की इस पहल ने आमजन को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया।शिविर में मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। प्रशासन द्वारा बस से सामूहिक यात्रा कर यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण, विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा जनसुनवाई की प्रक्रिया भी संचालित की गई। अधिकारियों ने आमजन से शासन की योजनाओं का लाभ लेने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!