तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले में संकल्प, जन कल्याण समाज सेवा संघ छ.ग. के कार्य. प्रदेशाध्यक्ष बिहारी सिंह टोडर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तखतपुर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवरा में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत लगभग 450 मीटर सड़क बनाई गई है । जिसमें लगभग 36 लख रुपए की स्वीकृति हुई है सड़क निर्माण हुए मात्र एक माह हुए हैं और अभी से सड़क उधड़ना शुरू हो गया है ,सड़क में निम्न श्रेणी का मटेरियल का उपयोग कर गुणवत्ता वहींन कार्य किया गया है और बड़ी मात्रा में भ्रष्टाचार किया गया है, सड़क की गिट्टी एक माह में ही एक परत उखड़ गई है जैसे ही गाड़ियां चलती है, उखड़ते जा रही है बरसात में सड़क में ज्यादा गद्दे होने पर पानी रुक जाएगी और सड़क पूरी तरह से खराब हो जाएगा । सड़क की सोल्डर का निर्माण कार्य भी निम्न स्तर का किया गया है जो गुणवत्ता विहीन कार्य है अभी से टूटना फूटना शुरू हो गया, कई जगह तो सोल्डर ही नहीं बनाया गया है सड़क का निर्माण इंस्ट्रूमेंट के आधार पर नहीं किया गया है रोड के दोनों साइड नाली निर्माण भी नहीं किया गया है। सड़क स्थल में विवरण बोर्ड भी नहीं लगाया गया है हम सभी ग्रामवासी कलेक्टर संजय अग्रवाल को ज्ञापन दिए हैं जिसमें हम लोगों ने मांग रखी है कि इस सड़क को जमीन से खुदाई कर पुनः नए सिरे से इंस्ट्रूमेंट के आधार पर बनाई जानी चाहिए, और हमें इंस्ट्रूमेंट का एक सेट छाया प्रति प्रदान किया जाना चाहिए,। सड़क की जांच शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में होना चाहिए,भ्रष्टाचार करने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड किया जाए एवं उनके रजिस्ट्रेशन रद्द किया जाना चाहिए, तथा भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई किया जाना चाहिए,इस कार्य से संबंधित भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए ,शिकायतकर्ताओं के बिना सूचना दिए उनके बिना उपस्थिति की जांच पर झूठी जांच प्रतिवेदन देने पर अधिकारियों पर भी कार्यवाही किया जाना चाहिए । सड़क के दोनो तरफ नाली निर्माण किया जाना चाहिए,यदि तत्काल कार्रवाई नहीं किया जाता है तो हम ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसका जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी,ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से – बिहारी सिंह टोडर, कोमल टोडर, भूपेंद्र साहू, कृष्णा जांगडे, दिलीप भारते,बृजेश साहू, रामसेवक बघेल, रमेश भारते, राजकुमार खांडे, लछमी ध्रुव, प्रेम, किशोर आदि प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।