आखिर कार्यालय छोड़कर क्यों भागे अधिकारी, गंभीर आरोपों से घिरा नगर पंचायत,सांसद प्रतिनिधि ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खोला मोर्चा…पढ़े पूरी खबर।

Share Now

सक्ति/ब्यूरो/

सक्ती,,,सारागांव नगर पंचायत में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करवाने सांसद प्रतिनिधि मोर्चा खोल दिया है सांसद प्रतिनिधि के आने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत सीएमओ आर एन यादव और इंजीनियर कार्यालय छोड़ कर भाग निकले,भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत सारागांव में पिछले कार्यकाल मे एक करोड़ से अधिक के भ्रष्टाचार हुआ है जिसमें कार्यवाही कराने नगर पंचायत साराग़ांव पहुंचे थे,सांसद प्रतिनिधि ने सीएमओ इंजीनियर पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने का आरोप लगाया है भाजपा नेता ने बताया कि नगर पंचायत सारागांव में बिजली पोल एवं नाली निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है,जिसपर कार्यवाही कराने वे अपने पार्टी के नेताओं के साथ नगर पंचायत पहुंचे थे मगर उनके आने की सूचना मिलते ही अधिकारी कार्यालय छोड़कर भाग निकले,,

इन कार्यों में हुआ है जमकर भ्रष्टाचार*

सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत सारागांव में 3 साल पहले 72 लाख रुपए की लागत से स्ट्रीट लाइट का कार्य किया गया था जो अभिनव कंस्ट्रक्शन नाम के एजेंसी को इसका ठेका दिया गया था जिसने बहुत ही घटिया और गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग कर कार्य को पूर्ण किया है खंबे की लंबाई 9 मी करीब होनी थी जो कि नहीं है वही खंबे में उपयोग किया गया केबल भी घटिया क्वालिटी का लगाया गया है जिसे अंडरग्राउंड लगाना था मगर खंभे के ऊपर से खींच दिया गया है वही हाल ही में बनी करीब 40 नाली निर्माण भी एकदम गुणवत्ताहीन बनाई गई है जो बनते बनते ही कई बार ध चुकी है नाली में पर्याप्त मात्रा में सरिया भी नहीं लगाया गया वही नाली के ऊपर ढक्कन भी नहीं लगाया गया है और ठेकेदार को लगभग भुगतान किया जा चुका है।*मामले से बचने ऑफिस छोड़ के भाग निकले अधिकारी*सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी ने बताया कि भ्रष्टाचारियों के लाभ जांच एवं कार्रवाई के लिए नगर पंचायत सरगांव करले पहुंचे थे जाने से पहले सीएमओ से बात करके कर ले गए थे मगर उनके पहुंचते ही मामले से बचने के लिए सीएमओ आर एन यादव कार्यालय छोड़कर भाग निकले वहीं उनका देख इंजीनियर भी मौके से भाग निकली वहीं मामले की जानकारी लेने के लिए अधिकारियों को फोन भी लगाया गया मगर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!