61वें जन्मदिन पर प्राचार्य डॉ. मोहन लाल पटेल का सादगीपूर्ण सम्मान।

Share Now

भागवत प्रसाद, ब्यूरो चीफ सर्वव्यापी

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. मोहन लाल पटेल का 61वां जन्मदिन विद्यालय परिवार द्वारा सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।डॉ. मोहन लाल पटेल शिक्षा जगत में अपनी प्रशासनिक दक्षता, अनुशासित कार्यशैली एवं शिक्षा के प्रति समर्पण के लिए विशेष पहचान रखते हैं। वे बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में लगभग छह वर्षों तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए किए गए प्रयासों को आज भी याद किया जाता है।जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान सभी ने उनके व्यक्तित्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष तरुण कौशिक एवं प्रदेश सचिव भागवत प्रसाद ने भी पहुंचकर डॉ. पटेल को पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन लाल पटेल ने अपने लंबे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से शिक्षा जगत को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनका सरल स्वभाव, सकारात्मक सोच और विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य करने की भावना उन्हें एक विशिष्ट शिक्षाविद के रूप में स्थापित करती है।अंत में डॉ. पटेल ने सभी शुभचिंतकों, विद्यालय परिवार एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!