मुरुम एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन में संलिप्त 1 जेसीबी सहित 3 ट्रैक्टर वाहन जब्त।

Share Now

नूर मोहम्मद, गौरेला पेंड्रा मरवाही(सर्वव्यापी)

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के सख्त निर्देशों के पालन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरुम एवं मिट्टी के अवैध उत्खनन तथा परिवहन में संलिप्त 1 जेसीबी एवं 3 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर ने बताया कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज पड़खुरी वैंकटनगर मार्ग पर निरीक्षण के दौरान मुरुम के अवैध उत्खनन में संलग्न 1 जेसीबी एवं 1 ट्रैक्टर तथा मिट्टी एवं ईंट के अवैध परिवहन में संलग्न 2 ट्रैक्टर वाहनों को पकड़ा गया। जब्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रकरणों में निर्धारित अर्थदंड एवं समझौता राशि खनिज मद में जमा कराए जाने के उपरांत ही वाहनों को नियमानुसार मुक्त किया जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!