राज्य स्तरीय इको क्लब कार्यक्रम आयोजित।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इको क्लब के कोऑर्डिनेटर तथा मास्टर ट्रेनरों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रायपुर में सम्पन्न हुआ ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओपी. चौधरी वित्त एवं पर्यावरण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व पर्यावरण सदस्य सचिव राजू अगासीमनी आईएफएस व संगीता आइएएस ने उत्कृष्ट इको क्लब के प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।इस कार्यक्रम में बिलासपुर जिले का प्रतिनिधित्व पानू हालदार कोऑर्डिनेटर भारत माता स्कूल, तीन मास्टर ट्रेनर सुशील पटेल शास उच्च माध्य विद्यालय मिट्ठू नवागांव , मनोज कुमार यादव पीएमश्री सेजेस विद्यालय चकरभाठा ,सुनील शर्मा शास उच्च माध्य विद्यालय भांड़ी शामिल हुए | बहुत ही हर्ष और गौरव का विषय रहा कि राज्य के 6 बेस्ट इको क्लब में हमारे बिलासपुर जिले के इको क्लब को प्रदर्शनी में शामिल किया गया । इसमें बताया गया कि हम इको क्लब के माध्यम से पूरे वार्षिक कैलेंडर के अनुसार बच्चों के साथ मिलकर किस प्रकार कार्य कर रहे हैं साथ ही साथ पानू हालदार ने बताया कि जलवायु की पाठशाला प्रोजेक्ट के माध्यम से किस प्रकार जलवायु परिवर्तन को हम कम कर सकते हैं । इस दौरान ओपी चौधरी वित्त मंत्री एवं सचिव के द्वारा हमारे इको क्लब का अवलोकन कर उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित किये । कोऑर्डिनेटर एवं मास्टर ट्रेनर को प्रशस्ति पत्र एवं किट देकर सम्मानित किया गया |रायपुर जिले के स्थानीय विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कृत किया गया ।राज्य स्तरीय इको क्लब की पुस्तिका में बिलासपुर जिले के स्कूल के इको क्लब को स्थान प्रदान किया गया ।इस सफल व उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आदरणीय श्री अमर प्रकाश सावंत व टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!