जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं।

Share Now

नूर मोहम्मद गौरेला पेंड्रा मरवाही (सर्वव्यापी)

कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज विभिन्न मांगो एवं शिकायतों से संबंधित 13 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनी, उनके आवेदनों का अवलोकन किया तथा शिकायतों की जांच कराने एवं पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने आवेदकों को आश्वस्त किया। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों में अंत्योदय राशन कार्ड बनाने, शौचालय निर्माण, कब्जा हटाने, नामांतरण, बटवारा, वृद्धावस्था पेंशन, पीएम उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिलाने आदि से संबंधित आवेदन शामिल हैं। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी ग्रीष्मी चांद, डिप्टी कलेक्टर अमित बेक, आकांक्षा पांडे एवं निकिता मरकाम उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!