कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर अवैध खनन पर कड़ा प्रहार: जोंक नदी से चैन माउंटेन और हाईवा जब्त, 23 हाईवा रेत भंडारण जांच के घेरे में।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत खनिज विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों को जब्त किया तथा संदिग्ध रेत भंडारण की जांच शुरू की है।टोल-फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बसना एवं सरायपाली क्षेत्र में जांच की गई। ग्राम खेमड़ा (बसना) स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में लगभग 23 हाईवा रेत का भंडारण पाया गया। जांच के दौरान भंडारित रेत से संबंधित वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस पर संबंधित भंडारणकर्ता को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा ग्राम लिलेशर एवं बोईरलामी क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान जोंक नदी में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को तेन्दुकोना थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!