कलेक्टर की पहल पर सड़क हादसों पर सख्ती, ब्लैकस्पॉट्स का संयुक्त निरीक्षण।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी/

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में चिन्हित ब्लैकस्पॉट्स का संयुक्त निरीक्षण किया गया। माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुरूप सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा और निगरानी की जा रही है।जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि परिवहन विभाग, नेशनल हाईवे, यातायात पुलिस एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम द्वारा जिले के चिन्हित ब्लैकस्पॉट्स का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुर्घटनाओं के संभावित कारणों, सड़क की भौतिक स्थिति, संकेतकों की उपलब्धता, दृश्यता संबंधी समस्याओं तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया गया।संयुक्त दल ने ब्लैकस्पॉट्स के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों की पहचान करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप संकेतक, चेतावनी बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, सड़क मरम्मत एवं अन्य सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया।कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!