विद्यालय में अनुशासनहीनता पर बीईओ की जांच पर बड़ी कार्रवाई: अभद्र व्यवहार के आरोप में शिक्षिका निलंबित।

Share Now

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा के शासकीय प्राथमिक शाला मटियारी में पदस्थ एक सहायक शिक्षिका को छात्रों, पालकों एवं सहकर्मी शिक्षकों के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षिका एलबी सुपर्णा टेंगवार के विरुद्ध लंबे समय से पालकों एवं ग्रामीणों द्वारा शिकायतें की जा रही थीं। आरोप था कि शिक्षिका विद्यालय में बच्चों, अभिभावकों तथा अन्य शिक्षकों के साथ असम्मानजनक भाषा का प्रयोग करती थीं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण लगातार प्रभावित हो रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विस्तृत जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि शिक्षिका का व्यवहार विद्यालयीन गरिमा एवं शिक्षक आचरण के अनुरूप नहीं पाया गया।शैक्षणिक माहौल पर पड़ा प्रतिकूल प्रभावजांच में यह भी सामने आया कि विद्यालय परिसर में बार-बार विवाद की स्थिति निर्मित होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। पालकों ने भी शिक्षिका के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई थी और कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई थी।आचरण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जिला शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षिका के कृत्य को शासकीय सेवक की गरिमा के विपरीत तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय, बिल्हा निर्धारित किया गया है।ग्रामीणों ने जताया संतोष विद्यालय में लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद हुई इस कार्रवाई को ग्रामीणों एवं पालकों ने सकारात्मक कदम बताया है। उनका मानना है कि इससे विद्यालय में अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण बेहतर होगा तथा बच्चों की पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!