अत्यंत हर्ष का विषय है कि सरायपाली विद्यालय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, *सरायपाली की कक्षा 7वीं* की छात्रा रागिनी सेठ ने *राज्य स्तरीय* ढाई आखर पत्र लेखन *प्रतियोगिता 2024-25* में *दूसरा स्थान* प्राप्त किया है।- नाम: रागिनी सेठ- कक्षा: 7वीं- पिता का नाम: श्री लिंगराज सेठ- माता का नाम: श्रीमती कुमुदिनी सेठ- बस्ती सरायपाली- विद्यालय: *स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सरायपाली* हम रागिनी सेठ, उनके *माता-पिता को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं,* प्राचार्य मनोज पटेल ने बताया कि समस्त *अध्यापकों और विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति* ,द्वारा छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की *विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अवसर* प्रदान करते रहेंगे । उन्होंने आगे कहा *प्रत्येक विद्यार्थियों में* असीमित दक्षताएं होती हैं, *अवसर प्रदान करना प्रथम प्राथमिकता* ।यह उपलब्धि रागिनी की लगन, कड़ी मेहनत और लेखन के प्रति जुनून का प्रमाण है। *गौरव का क्षण:* यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, विकासखंड के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी *उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है* । हम रागिनी को उनकी शैक्षणिक गतिविधियों में *निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
टीप: पुरस्कार वितरण हेतु तिथि एवं दिनांक का निर्धारण होने के पश्चात पूर्व सूचना दी जाएगी प्राचार्य मनोज कुमार पटेल SAGES-Saraipali