प्राकृतिक खेती से समृद्ध किसान, सशक्त गांव: बागबाहरा कार्यशाला में जैविक कृषि का दिया गया संदेश।

Share Now

विकास नंद/ सर्वव्यापी

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं भाजपा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बागबाहरा कृषि उपज मंडी परिसर में प्राकृतिक एवं जैविक खेती विषयक किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में सांसद रूपकुमारी चौधरी, पूर्व राज्य मंत्री एवं कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पूनम चंद्राकर तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक कुणाल चंद्राकर एवं मुकेश कुमार पांडे ने किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद निर्माण, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, भूमि की उर्वरता बढ़ती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलती है।कार्यशाला में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान कृषि एवं उद्यानिकी से संबंधित उपयोगी सामग्री, बीज तथा विभागीय लाभ भी वितरित किए गए। उन्नतशील किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए आधुनिक एवं लाभकारी खेती के तौर-तरीकों से उपस्थित किसानों को अवगत कराया।मुख्य अतिथि दयाल दास बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदलने के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिससे किसानों की लागत घटेगी, उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर नई संभावनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल, संभाग प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश सह संयोजक चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक प्रीतम सिंह दीवान, रामलाल चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का चंद्राकर, जिला महामंत्री थानसिंह दीवान, जितेंद्र त्रिपाठी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल सिंह छाबड़ा, नरेश चंद्राकर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री पुष्पलता चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पिलेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष मनोज दास,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, सभापति रवि फरोदिया सहित भाजपा एवं किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री चंद्रशेखर ध्रुव ने किया। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हीरा साहू एवं हरीश देवगन ने दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!