पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों पर कलेक्टर की सख्ती..28 जून को जिले के 1.15 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक।

Share Now

विकास नंद/सर्वव्यापी

जिले में 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान-2026 के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान के दौरान जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग सहित मैदानी अमले के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाने के लिए बूथ संचालन, माइक्रोप्लान, घर-घर सर्वेक्षण तथा निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि जिले में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 15 हजार 495 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए बूथ संचालन, घर-घर संपर्क अभियान तथा निगरानी तंत्र की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।बैठक में डीपीएम नीलू धृतलहरे, जिला सलाहकार अनुपम शर्मा, हेल्थ एजुकेटर हरिशंकर साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!